फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है और इसे लाखों लोग खेलते और देखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह खेल आखिर चलता कैसे है और रेफरी किन आधारों पर फैसले लेते हैं ? दरअसल, फुटबॉल को संचालित करने वाले कुछ निश्चित नियम हैं। इन्हें 17 rules of football कहा जाता है।
यही नियम खेल की नींव हैं और इनके बिना यह खेल न तो निष्पक्ष रह पाएगा और न ही रोचक। अगर आप खिलाड़ी हैं दर्शक हैं या सिर्फ शौकिया तौर पर मैच देखते हैं, तो फुटबॉल के 17 नियम समझना आपके लिए बहुत ज़रूरी है।
Table of Contents
17 rules of football क्या हैं ?
जैसा कि नाम से स्पष्ट है, फुटबॉल में कुल 17 बुनियादी नियम (17 rules of football ) होते हैं जिन्हें इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड ( IFAB) ने तय किया है। इन्हीं नियमों को ध्यान में रखकर हर मैच खेला जाता है। आइए अब एक-एक करके इन नियमों पर नज़र डालते हैं।
मैदान और उपकरण से जुड़े नियम ( 17 rules of football )-
नियम 1 – खेल का मैदान
मैदान का आकार और सीमा पहले से तय होती है। इसमें गोलपोस्ट सेंटर सर्कल और पेनल्टी एरिया जैसी रेखाएँ शामिल होती हैं।
नियम 2 – गेंद (बॉल)
फुटबॉल की गेंद का आकार, वजन और प्रेशर निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए।
नियम 3 – खिलाड़ियों की संख्या
एक टीम में अधिकतम 11 खिलाड़ी होते हैं और खेल कम से कम 7 खिलाड़ियों के साथ जारी रह सकता है।
खिलाड़ियों और अधिकारियों से जुड़े नियम –
नियम 4 – खिलाड़ियों की पोशाक
जर्सी, शॉर्ट्स, मोज़े, शिन गार्ड और फुटबॉल शूज़ अनिवार्य हैं।
नियम 5 – रेफरी
रेफरी पूरे खेल के संचालन के लिए जिम्मेदार होते हैं। उनके फैसले अंतिम माने जाते हैं।
नियम 6 – सहायक रेफरी
लाइनमैन या असिस्टेंट रेफरी ऑफसाइड, थ्रो-इन और अन्य स्थितियों पर नजर रखते हैं।

खेल की शुरुआत और संचालन के नियम –
नियम 7 – मैच की अवधि
मैच दो हिस्सों में बंटा होता है, हर हाफ 45 मिनट का होता है। बीच में 15 मिनट का ब्रेक मिलता है।
नियम 8 – खेल की शुरुआत और पुनः प्रारंभ
किक-ऑफ, फ्री किक, थ्रो-इन और कॉर्नर किक जैसी परिस्थितियों में खेल दोबारा शुरू होता है।
नियम 9 – गेंद खेल में और बाहर
जब तक गेंद पूरी तरह से लाइन पार नहीं करती, तब तक वह खेल में मानी जाती है।
नियम 10 – गोल करने का तरीका
गेंद पूरी तरह से गोल लाइन पार कर गोलपोस्ट के बीच से निकलती है तो गोल माना जाता है।
नियम 11 – ऑफसाइड नियम
अगर खिलाड़ी विपक्षी टीम की डिफेंस लाइन से आगे होकर गेंद प्राप्त करता है तो यह ऑफसाइड कहलाता है। यह नियम अक्सर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन पैदा करता है।
नियम 12 – फाउल और दुर्व्यवहार
किक मारना, पकड़ना, धक्का देना या जानबूझकर हैंडबॉल करना फाउल माना जाता है। गंभीर मामलों में पीला या लाल कार्ड भी दिया जाता है।
फ्री किक और पेनल्टी –
नियम 13 – फ्री किक
फाउल की स्थिति में विपक्षी टीम को फ्री किक दी जाती है। यह डायरेक्ट या इंडायरेक्ट हो सकती है।
नियम 14 – पेनल्टी किक
पेनल्टी एरिया में फाउल होने पर अटैकिंग टीम को पेनल्टी किक दी जाती है।
रीस्टार्ट के नियम –
नियम 15 – थ्रो-इन
जब गेंद पूरी तरह से साइडलाइन से बाहर निकल जाए तो थ्रो-इन दिया जाता है।
नियम 16 – गोल किक
अगर गेंद अटैकिंग टीम द्वारा गोल लाइन के पार चली जाए (गोल हुए बिना), तो डिफेंडिंग टीम को गोल किक दी जाती है।
नियम 17 – कॉर्नर किक
अगर गेंद डिफेंडिंग टीम के खिलाड़ी से लगकर गोल लाइन पार करती है, तो अटैकिंग टीम को कॉर्नर किक मिलती है।
फुटबॉल के 17 नियम जानना क्यों ज़रूरी है ?
अगर खिलाड़ी नियमों से अनजान होंगे, तो खेल में बार-बार रुकावटें आएंगी।17 rules of football जानने से न सिर्फ खिलाड़ियों को मदद मिलती है, बल्कि दर्शक भी रेफरी के फैसलों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। यही नहीं, नियमों की जानकारी से टीम वर्क और फेयर प्ले की भावना भी मजबूत होती है।
आम गलतफहमियाँ –
- ऑफसाइड नियम – कई लोग सोचते हैं कि हर बार आगे खड़े खिलाड़ी को ऑफसाइड दिया जाता है, जबकि असलियत में यह पास मिलने की स्थिति पर निर्भर करता है।
- हैंडबॉल नियम – हाथ से हर बार गेंद लगना फाउल नहीं होता, इरादा और परिस्थिति देखी जाती है।
- मैच का समय – कई बार दर्शक समझते हैं कि मैच ठीक 90 मिनट पर खत्म होगा, जबकि इंजरी टाइम या स्टॉपेज टाइम जोड़कर रेफरी समय बढ़ा सकते हैं।
नियमों में बदलाव और अलग-अलग रूप –
फुटबॉल के मूल नियम (17 rules of football ) तो तय हैं, लेकिन अलग स्तरों पर इनकी व्याख्या में फर्क हो सकता है। बच्चों के मैच में मैदान छोटा होता है और समय भी कम रखा जाता है। महिला और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी कुछ लचीलापन दिया जाता है। इन सभी बदलावों की देखरेख IFAB करता है जो समय – समय पर नियमों में संशोधन करता रहता है।
निष्कर्ष –
फुटबॉल एक ऐसा खेल है जिसमें उत्साह और जोश भरपूर होता है। लेकिन असली मज़ा तभी आता है जब आप इसके नियम समझते हैं। 17 rules of football और फुटबॉल के 17 नियम केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं,बल्कि दर्शकों के लिए भी बेहद अहम हैं। अगली बार जब आप कोई मैच देखें,तो ध्यान रखें कि हर पास, हर फाउल और हर गोल के पीछे एक नियम छिपा है। इन नियमों को समझकर न सिर्फ खेल का आनंद दोगुना होगा, बल्कि आपकी जानकारी भी और गहरी होगी।
Author: Sohel
Instagram: @sohelkhan45667
FAQs –
1. What is the law 17 in football ?
Law 17 in football refers to the Corner Kick. अगर गेंद डिफेंडिंग टीम के खिलाड़ी से लगकर गोल लाइन पार कर जाए और गोल न बने, तो अटैकिंग टीम को कॉर्नर किक मिलती है। यह मौका अक्सर गोल करने के लिए बेहद अहम साबित होता है।
2 . What is rule 18 in football ?
आधिकारिक तौर पर फुटबॉल में केवल 17 rules of football होते हैं। “Rule 18” कोई लिखित नियम नहीं है, बल्कि यह रेफरी की समझदारी और अनुभव को दर्शाने वाला शब्द है। जब खेल में कोई स्थिति स्पष्ट न हो,तो रेफरी अपनी समझ से फैसला लेते हैं,जिसे ही Rule 18 कहा जाता है।
3 .What is the rule 10 in football ?
Rule 10 explains how a goal is scored. गोल तभी मान्य होगा जब गेंद पूरी तरह से गोल लाइन पार कर ले और वह गोलपोस्ट व क्रॉसबार के बीच से गुज़रे। साथ ही, गोल बनने के समय किसी भी तरह का फाउल या नियम का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
4 . फुटबॉल में नियम 18 क्या है ?
फुटबॉल के आधिकारिक नियमों में केवल फुटबॉल के 17 नियम ही शामिल हैं। नियम 18 वास्तव में एक अनौपचारिक शब्द है, जिसका मतलब है रेफरी की सूझबूझ और निर्णय लेने की क्षमता। यह नियम इसलिए माना जाता है क्योंकि हर परिस्थिति को केवल लिखित नियमों से नहीं नापा जा सकता।
5 .फुटबॉल में नियम 10 क्या है ?
नियम 10 यह बताता है कि गोल कब मान्य होगा। अगर गेंद पूरी तरह से गोल लाइन पार कर जाए और बीच में गोलपोस्ट तथा क्रॉसबार हों तभी गोल गिना जाता है। अगर गोल करते समय फाउल हो तो रेफरी उसे अमान्य घोषित कर सकते हैं
